किच्छा क्षेत्र के नजीमाबाद निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसविंदर सिंह मानकिया ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। यह समारोह पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जहां भाजपा किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने नवागंतुकों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

मानकिया ने कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ उधमसिंहनगर किच्छा क्षेत्र के नजीमाबाद निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसविंदर सिंह मानकिया ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। यह समारोह पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जहां भाजपा किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने नवागंतुकों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
मानकिया ने कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ उधमसिंहनगर के जिलाध्यक्ष, किसान कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष, मंडी समिति किच्छा के डायरेक्टर और जिला उपाध्यक्ष (राहुल गांधी और यूथ ब्रिगेड) शामिल हैं। भाजपा में शामिल होने के कारण बताते हुए मानकिया ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनहितकारी कार्यों, साथ ही राजेश शुक्ला के नेतृत्व, कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण और क्षेत्रीय विकास से प्रभावित हैं। उन्होंने कांग्रेस में लंबे समय तक उपेक्षा झेलने के कारण यह निर्णय लिया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मानकिया का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जैसे जमीनी और अनुभवी नेता के आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी और किच्छा में संगठनात्मक आधार सशक्त होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।
इस अवसर पर राज सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुनील राय, मंसूर अली, हरि सिंह, बबलू, विकु कुमार, फिरोज अहमद, शंकर दत्त पाठक, कमल जोशी, शतीश जोशी, महेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, बच्चन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। समारोह में मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, ग्रामीण मंडल महामंत्री जितेंद्र गौतम, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, नंद किशोर, जय नारायण, कमल फुलारा, परमजीत सिंह पम्मा, परविंदर सिंह, सरवन भगत, दीपक मिश्रा, नारायण पाठक, अंकित पाठक, रविकांत वर्मा, सावन सिंह, राजेंद्र सिंह, राजू चौहान, अजय कुमार अज्जू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
#किच्छा #जसविंदरसिंहमानकिया #कांग्रेस #भाजपा #राजेशशुक्ला #मयंकतिवारी #उधमसिंहनगर #प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी #मुख्यमंत्रिपुष्करसिंहधामी #सबकासाथसबकविकास #भाजपासदस्यता #राजनीति #किच्छा #कार्यकर्ता #विकास #उत्तराखंड #मानकिया #जसविंदर