किच्छा में स्वामित्व योजना पर भव्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री धामी के फैसले का स्वागत

किच्छा में स्वामित्व योजना पर भव्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री धामी के फैसले का स्वागत

किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किच्छा नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार में शामिल ग्राम सभाओं को केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना का लाभ दिए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर वार्ड 5 बंडीया भट्ठा एवं वार्ड 3 सिसई किशनपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का वार्डवासियों ने जोरदार स्वागत किया और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
योजना का उद्देश्य और लाभ
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की पुरानी आबादी में रहने वाले नागरिकों को उनके आवासीय भूखंडों का वैधानिक मालिकाना हक देना है, जिससे वे सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त हो सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने जनभावनाओं को समझते हुए दूरदर्शी निर्णय लिया है।
किच्छा को मिला विशेष स्थान
उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्रों के विस्तार में शामिल ग्रामीण इलाकों को भी योजना का लाभ देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश की चार नगर पालिकाओं को प्रथम चरण में शामिल किया गया है। इनमें कुमाऊं मंडल से अल्मोड़ा और किच्छा को विशेष स्थान मिला है। किच्छा नगर पालिका विस्तार में शामिल बंडीया, देवरिया, आज़ादनगर और सिरौलीकला के निवासियों को अब योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इन क्षेत्रों में सर्वेक्षण एवं आवश्यक प्रक्रियाएं नगर पालिका द्वारा शुरू कर दी गई हैं।
आमजन को होंगे कई फायदे
राजेश शुक्ला ने कहा कि यह निर्णय वर्षों पुराने सपने को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे नागरिकों को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं का लाभ और कानूनी सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सरकार के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को दोहराया।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोरिया, पूर्व सांसद प्रतिनिधि धर्मराज जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप अरोड़ा, वाल्मीकि समाज के सरपंच राकेश वाल्मीकि, युवा नेता श्याम सुंदर बिष्ट सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने निर्णय की सराहना की। बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *