किच्छा।
उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं को अमल में लाते हुए हाल ही में विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश में सड़क, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को लगातार मंजूरी दी जा रही है।
इसी क्रम में किच्छा–नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक लगभग 8.5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर आनंदपुर शिव धाम कॉलोनी में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा नगला, शांतिपुरी, किच्छा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि किच्छा के विकास के लिए पूर्व में की गई घोषणाओं पर शीघ्र वित्तीय स्वीकृति मिलना इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला क्षेत्र की जनता के सच्चे हितैषी हैं। उनके प्रयासों के कारण ही इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिल सकी है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय व्यापार, शिक्षा तथा अन्य विकास गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार पांडे, ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र गौतम तथा वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने किया।
इस अवसर पर अजीत सिंह, डी.एन. यादव, देव नारायण शर्मा, रमी गुप्ता, रिकू सिंह, आकाश गुप्ता, तुलसी विष्ट, दीपा पुनेठा, दुर्गावती देवी, दीपा शर्मा, अंगद यादव, राजेंद्र सिंह, नंदलाल चौबे, राजेश यादव, पारस गुप्ता, अशोक गुप्ता, सचिन शर्मा, हरिकिशोर, अखिलेश यादव, सोनी श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, शशि उपाध्याय, डब्ल्यू शाही, दीपक मिश्रा, महावीर, चिंटू वर्मा, महेंद्र सिंह, रामराज यादव, धर्मेंद्र, ललिता यादव, मनीष गुप्ता, अंकित पाठक, वकील, विश्वनाथ, कृष्णा कान्हा तिवारी, सुधीर शाही, नीरज द्विवेदी, धर्मपाल, सौरभ सिंह, धर्म सिंह यादव, गोरख सिंह समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Posted inKichha News