किच्छा की बेटी हिमानी ने ‘डांस इंडिया डांस’ में जीता पहला स्थान, पूर्व विधायक ने किया सम्मानित

किच्छा की बेटी हिमानी ने ‘डांस इंडिया डांस’ में जीता पहला स्थान, पूर्व विधायक ने किया सम्मानित

किच्छा। मोहाली (चंडीगढ़) स्थित रायत बाहरा में आयोजित प्रतिष्ठित डांस इंडिया डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली महर्षि विद्या मंदिर, शिमला पिस्तौर की कक्षा 10वीं की छात्रा हिमानी को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
हिमानी, ग्राम शिमला पिस्तौर निवासी जोगिंदर बिंद एवं रामवती की पुत्री हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने हिमानी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद हिमानी ने जो मुकाम हासिल किया है, वह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश और देश की युवा प्रतिभाएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और सरकार भी ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हिमानी की सफलता आने वाली पीढ़ी को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी हिमानी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मनोज यादव, गौरव पोपली, राकेश यादव, नवाब अली, नरेश गंगवार, नितिन पत्रों, मोहन राठौर, बाबू भाई, छोटे शाह, रामलाल, योगेंद्र प्रसाद, कृष्णा, जगदीश, सुल्तान मियां, अमित अरोड़ा, सचिन, मोहन, राजेंद्र, किरण, साक्षी, शशि, सोनिया, आशा, हरनाम सिंह, गिरधारी लाल, अनिल, कमल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *