किच्छा में महिलाओं को स्वरोजगार की नई राह, सिलाई सेंटर का शुभारंभ

किच्छा में महिलाओं को स्वरोजगार की नई राह, सिलाई सेंटर का शुभारंभ

किच्छा। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए शिव स्वयं सहायता समूह दोपहरिया की संचालिका ममता देवी ने अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित सिलाई सेंटर की शुरुआत की है। सेंटर का शुभारंभ आज विधिवत पूजन एवं हवन के बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है, जिससे वे परिवार के साथ-साथ समाज में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं।
उन्होंने ममता देवी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहलें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। यह सिलाई सेंटर निश्चित रूप से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाएगा।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अमन कश्यप, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्की कोली, रामप्रसाद कश्यप, बलवंत कश्यप, दीपक गंगवार, सुरेश सागर, कपिलदेव गंगवार, प्रेम स्वरूप, गणेश भोज, विजय प्रकाश, सीएलएफ जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, मीना कुमारी, ममता, अरुण, सपना, दीपक देव और सूरजपाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समूह की महिलाएं एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *