किच्छा: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी के किच्छा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार किच्छा पहुंचे भरत चौधरी के सम्मान में पूर्व विधायक के आवास पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भरत चौधरी ने कहा कि राजेश शुक्ला किच्छा विधानसभा को अपने परिवार की तरह मानते हैं और उसी भावना से लगातार क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते आए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि उनके कार्यकाल में स्वीकृत योजनाएं धरातल पर उतरने के बाद किच्छा विकास के मामले में प्रदेश में नई पहचान बनाएगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। वर्ष 2017 से 2022 के दौरान विधानसभा में राजेश शुक्ला की सक्रिय भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में सैकड़ों विकास योजनाएं स्वीकृत हुईं, जिनका लाभ अब जनता को मिल रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किच्छा में एम्स जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना की स्वीकृति ऐतिहासिक कदम है। इसके शुरू होने के बाद क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी और स्थानीय लोग गौरव महसूस करेंगे।
वहीं, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व को विकासोन्मुख बताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनकल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार के ऐतिहासिक फैसलों से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है और किच्छा क्षेत्र तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, धीरेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, पिंकी डिमरी, महामंत्री मुकेश कोली, जितेंद्र गौतम, बिजेंद्र यादव, टीकम सिंह कोरंगा, हारून मलिक, इफ्तिखार मियां, जितेंद्र गुप्ता, रेनू यादव, कविता मान, मधु गुप्ता, शैल शुक्ला, मुकेश गुप्ता, नीतू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Posted inKichha News