किच्छा। भाजपा कार्यालय किच्छा में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ विस्तृत संवाद किया। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, विश्वास और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं तथा देश विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ अग्रसर है।
अपने संबोधन में राजेश शुक्ला ने कहा कि हाल ही में जारी पहली तिमाही के आर्थिक आंकड़े यह सिद्ध करते हैं कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे आम जनता और व्यापारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निवेश और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हुए 3.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौतों में से लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में मेगा इंडस्ट्रियल पॉलिसी, स्टार्टअप नीति, एमएसएमई नीति और सिंगल विंडो सिस्टम जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
शुक्ला ने कहा कि ‘एक जनपद-दो उत्पाद’, ‘स्टेट मिलेट मिशन’, ‘नई पर्यटन नीति’ और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ जैसी योजनाओं से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। इन प्रयासों का परिणाम है कि नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) सूचकांक में उत्तराखंड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), प्रभावी नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और भूमि अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कदम उठाकर ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत 200 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।
पूर्व विधायक ने नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि “स्वदेशी अपनाओ, देश को मजबूत बनाओ” का मंत्र आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सम्मेलन को शरद यादव, प्रमोद ठुकराल, हरविंद्र चुग एवं अमित श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में अनिल गोयल, राजेश अरोड़ा, किशन गोयल, आशीष जैन, अनूप मिगलानी, प्रदीप पुजारा, दिव्यांश लूथरा, महेंद्र पाल, सुनील सिंह, राज वर्मा, वीरेंद्र कुमार, राजू अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, मयंक तिवारी, हारून मलिक, मनमोहन सक्सेना, नीरज खुगगर, मुरारी लाल, मंडल महामंत्री जितेंद्र गौतम, अमर खान, अमर सिंह, पूरन भट, सुरेंद्र चौधरी, श्याम सुंदर बिष्ट, मुकेश कोली, प्रकाश पंत, देवेंद्र शर्मा, चंदन जायसवाल, मानवेंद्र सिंह, अमरनाथ कश्यप, कुलदीप बग्गा, भावना गुप्ता, सुनीता सिंह, ज्योति जड़िया, दया दसीला, टीकम कोरगा, सुशील कुमार, विशाल गंगवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Posted inKichha News