‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणादायी संवाद : राजेश शुक्ला

‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणादायी संवाद : राजेश शुक्ला

किच्छा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बूथ संख्या-84 स्थित अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, स्वच्छता, जनभागीदारी, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, नवाचार तथा विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने विशेष रूप से ‘कैच द रेन – जहाँ बारिश, वहीं संचय’ अभियान का उल्लेख करते हुए वर्षा जल संचयन को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है और इसका संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों, संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर वर्षा जल संचयन की प्रभावी व्यवस्था विकसित करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के उपरांत पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणादायी संवाद है, जो देशवासियों को राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर जागरूक और प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रधानमंत्री का संदेश जन-जन तक पहुंचाकर इसे व्यापक जन-आंदोलन बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से वर्षा जल संचयन को अपनाने और जल संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि ‘कैच द रेन’ केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा राष्ट्रीय जन-आंदोलन है। यदि प्रत्येक नागरिक जल संरक्षण का संकल्प लेकर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, समृद्ध एवं जल-संपन्न भारत का निर्माण संभव होगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, राजेश तिवारी, ग्रामीण मंडल महामंत्री जितेंद्र गौतम, विजेंद्र यादव, डी.एन. यादव, धर्मराज जायसवाल, शिव प्रकाश तिवारी, नरेंद्र बागवानी, अखिलेश यादव, चरणजीत सिंह, रजनीश कुमार, गोपाल, सोनी, दीपक गंगवार, सुरेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित भट्ट, खेमकरन कश्यप, धर्मेंद्र तिवारी, अमित गिरी, संजीव गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।