किच्छा, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आवास विकास से तिरंगा लहराकर किया। राष्ट्रभक्ति के उत्साह से भरी यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और राष्ट्रभक्त नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे लोगों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि तिरंगा देश की पहचान के साथ-साथ भारत की एकता, अखंडता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना सदैव जीवित रहनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है तथा ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत कर रहे हैं।
उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान के कारण आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। ऐसे महान वीरों के बलिदान को स्मरण रखते हुए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, मनमोहन सक्सेना, संदीप अरोड़ा, मुकेश कोली, जितेंद्र गौतम, मयंक तिवारी, कविता मान, शशि शुक्ला, पिंकी डिमरी, दया दसीला, मधु गुप्ता, करुणा तिवारी, संध्या जहां, सैयद इफ्तार मियां, विशाल गुप्ता, केतन कालरा, संदीप, राकेश गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, पूरन भट, प्रकाश पंत, हरीश गंगवार, चंदन जायसवाल, विपिन जोशी, इमरान अहमद, प्रवीण सेन, धनीराम, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, भोपाल सिंह रावत, शुभाशीष, राजकुमार, मुकेश, मिथुन मंडल, चेतन गंगवार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Posted inKichha News