किच्छा। भारतीय जनता पार्टी किच्छा द्वारा भारतीय सेना के सफल सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक विजय को समर्पित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा रामलीला मैदान, पुरानी मंडी से शुरू होकर मुख्य बाजार और विभिन्न मार्गों से होते हुए आवास विकास पर समाप्त हुई। यात्रा में हजारों स्थानीय नागरिक, पूर्व सैनिक, युवा और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, तिरंगा थामे देशभक्ति का जोश दिखाया।
पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला ने कार्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि भारत ने एक बार फिर साबित किया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य ताकत के साथ-साथ देश की संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति हमारी अटल प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
शुक्ला ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है, जहां लगभग हर परिवार का कोई न सदस्य देशसेवा में लगा है। उन्होंने युवाओं से सेना और सुरक्षा बलों के अनुशासन, साहस और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत आतंकवाद की किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। अब देश की सीमाओं की रक्षा अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक से हो रही है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने आतंकवादियों को कड़ा जवाब देकर यह स्पष्ट किया कि भारत अब सीधे कार्रवाई करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की स्पष्ट नीति और मजबूत नेतृत्व के कारण आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक प्रहार संभव हुआ। यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को सम्मान देने और प्रोत्साहित करने का प्रतीक है।
अंत में उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों का इस यात्रा में एकजुट होकर भाग लेना इस बात का प्रमाण है कि पूरा देश एकता के साथ आतंकवाद का मुकाबला करने को हमेशा तैयार है।
यात्रा में मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, निवर्तमान सभासद संदीप अरोड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, संजीव खन्ना, रामावतार अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, महामंत्री मुकेश कोली, प्रहलाद खुराना, श्याम सुंदर बिष्ट, राजकुमार कालरा, नीरज खुग्गर, नितिन चरण वाल्मीकि, सचिन वाल्मीकि, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, मूलचंद राठौर, मलकीत सिंह, हरीश सक्सेना, ओम तनेजा, रमन कोली, विनोद कोली, हरेंद्र मान, जावेद मलिक, जेपी श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष नगला सचिन शुक्ला, सुरेश पपनेजा, दिनेश भाटिया, ठाकुर संजीव सिंह, राकेश गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, मलकीत सिंह, उमेश पाल, धनीराम, महेंद्र ठाकुर, गुलशन कुमार, कमल शुक्ला, विशाल शर्मा, देवेंद्र शर्मा उपस्थित थे।