किच्छा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ का भव्य स्वागत, बोले – सबका साथ, सबका विकास हमारा लक्ष्य

किच्छा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ का भव्य स्वागत, बोले – सबका साथ, सबका विकास हमारा लक्ष्य

किच्छा: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ के प्रथम बार किच्छा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यह स्वागत कार्यक्रम पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर आयोजित हुआ।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव हर वर्ग को सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनीश गौड़ जैसे ऊर्जावान और कर्मठ नेता के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा और भी अधिक सशक्त होगा।

कार्यक्रम का संचालन बाबू अल्वी ने किया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन, ग्राम प्रधान दरऊ गफ्फार खान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, हारून मलिक, मतलब अल्वी, लियाकत अली, नाजिम मलिक, जीशान मलिक, सानू, शाकिर, हाशिम, अजीम, अबरार, सलीम कुरैशी, अमर खान, इस्लाम यासीन, अयान, तथ्हीर अहमद, भूरा, छोटू, शानू खान, इमरान सहित मोर्चा पदाधिकारी, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Health Insurance लेने से पहले अपना Premium Check करें।
Self
Spouse
First Child
Second Child
Enter Pincode & Mobile Number
Are you porting your policy?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *