विधायक तिलक राज #बेहड़ ने कहा कि गौला नदी, जो नगर की पुरानी मंडी के घनी आबादी वाले क्षेत्र से होकर गुजरती है, बरसात में बाढ़ के कारण भारी तबाही मचाती है। इससे आबादी वाले क्षेत्रों में हमेशा खतरा बना रहता है। इस समस्या से निपटने के लिए उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की है।
Explore More Topics
इसके अतिरिक्त, #विधायकतिलकराजबेहड़ ने अपने कार्यालय में आयोजित ‘जनसंवाद कार्यक्रम’ में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान राशन कार्ड, पेंशन, आर्थिक सहायता, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी समस्याएं उनके सामने रखी गईं। उन्होंने संबंधित विभागों को इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निर्देश दिए।
