#किच्छा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किच्छा नगर मंडल ने पीएम श्री राजकीय हाई स्कूल, किच्छा के परिसर में एक व्यापक #पौधारोपण अभियान चलाया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर दो दर्जन से अधिक पौधे रोपे, जिनमें पीपल, नीम, अर्जुन, बेल, और अमरूद जैसे छायादार, फलदार और औषधीय प्रजातियों के पौधे शामिल थे। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाना और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करना था।
Explore More Topics
कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, संदीप अरोड़ा, सुरेंद्र चौधरी, संजीव खन्ना, देवेंद्र शर्मा, सुभाषित बिष्ट, महामंत्री मुकेश कोली, मलकीत सिंह, अमरनाथ कश्यप, प्रताप सिंह, मूलचंद राठौर, धनीराम, रमन कोली, दिलीप जीना, गुलशन कुमार, चूड़ामणि सागर, आरती दुबे, कविता मान, शैली फुटेला, सुनीता गंगवाल, मधु गुप्ता, अंजनी सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
