भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश गुप्ता को सांसद अजय भट्ट द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर राकेश गुप्ता ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पहुंचकर आशीर्वाद लिया।
Explore More Topics
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने भी राकेश गुप्ता को बधाई दी और कहा कि वे आगामी चुनावों में पार्टी को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, निवर्तमान सभासद संदीप अरोड़ा, सतीश गुप्ता, क्रय-विक्रय समिति अध्यक्ष मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, प्रेम शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
