सहकारिता आंदोलन ग्रामीण विकास और स्वरोजगार का सशक्त माध्यम: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला

सहकारिता आंदोलन ग्रामीण विकास और स्वरोजगार का सशक्त माध्यम: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला

किच्छा/नारायणपुर।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि सहकारी आंदोलन के जरिए देश के विकास, ग्रामीण उन्नयन और विशेषकर स्वरोजगार के क्षेत्र में छोटी उद्यमिता एवं नवाचार को बढ़ावा दिया जा सकता है। वे नारायणपुर किसान सहकारी समिति किच्छा और दक्षिणी किच्छा बहुद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालक मंडलों के अलग-अलग शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

शुक्ला ने कहा कि किच्छा–रुद्रपुर क्षेत्र की सहकारी समितियों में निर्विरोध चुने गए भाजपा समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालकों का चयन किसानों में भाजपा के प्रति विश्वास और जुड़ाव का परिचायक है।

मुख्य अतिथि ने कहा कि सहकारी समितियों का उद्देश्य लाभ कमाना नहीं बल्कि सदस्यों के हितों की पूर्ति करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य की 670 किसान सेवा सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूरा हो चुका है, जिससे उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि सहकारिता के माध्यम से किसानों को एक लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण तथा कृषि-कार्यत्तर गतिविधियों के लिए तीन लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों को पाँच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण तथा मिलेट्स जैसी फसलों के लिए 25 करोड़ रुपये तक का भुगतान भी सहकारी समितियों के माध्यम से किया गया है।

शुक्ला ने समितियों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उनके लिए बाजार विकसित करने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी अमित शाह को दिए जाने से अमूल और इफको की तर्ज पर सहकारी व्यापार को नई गति मिली है।

समारोह में नारायणपुर सहकारी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र ठुकराल, उपाध्यक्ष पुष्पा पाठक और संचालक नरेंद्र मोदी त्रिपाठी, राज गंगनेजा, सुरेश सुराना, नीरज द्विवेदी, मधुलेश तिवारी, निर्मला मिश्रा, नितेश श्रीवास्तव और मधुसूदन को शपथ दिलाई गई।

दक्षिणी किच्छा सहकारी समिति में अध्यक्ष मंजू रावत, उपाध्यक्ष हंसराज तथा संचालक नंदी देवी, राजेश कुमार कोहली, नरेंद्र बागवानी, मिथलेश गंगवार, राजरानी, रामपाल, मोहम्मद सलमान, रफीक अहमद, जसमीत कक्कड़ और जमुरत जहाँ को शपथ ग्रहण कराई गई।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, मयंक तिवारी, मनमोहन सक्सेना, संदीप अरोड़ा, कृष्णा कान्हा तिवारी, नारायण पाठक, धीरज द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#KichhaNews #CooperativeMovement #RajeshShukla #Sahkarita #UttarakhandNews #Rudrapur #KisanSamiti #SelfEmployment #RuralDevelopment #BJP #Narayanpur #DhamiGovernment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *