पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आज नगला नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला एवं पालिका के सभासदगणों और नगला बचाओ समिति के सदस्यों के साथ कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत से उनके कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नगला नगर पालिका क्षेत्र से संबंधित भूमि सीमांकन एवं अतिक्रमण के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
Explore More Topics
पूर्व विधायक ने कुमाऊं आयुक्त से अनुरोध किया कि उक्त सभी तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए समिति द्वारा नगला नगर पालिका क्षेत्र के लगभग 750 परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि समिति की शीघ्र बैठक आयोजित कर सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर निर्णय लिया जाएग।
मुलाकात करने वालों में सभासद सुनील रोहेल्ला, देवेंद्र यादव, धनुज यादव, नेहा मिश्रा, ज्योति प्रसाद, नीलम यादव, अजय कुमार, गोपाल दत्त जोशी, नगला बचाओ समिति से रामू बिष्ट, नारायण सिंह अरमोली, हरीश जोशी, बीबी मिश्रा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
