ग्राम प्रधान मोहन पांडे ने समर्थकों संग ली भाजपा की सदस्यता, राजेश शुक्ला ने कराया शामिल

ग्राम प्रधान मोहन पांडे ने समर्थकों संग ली भाजपा की सदस्यता, राजेश शुक्ला ने कराया शामिल

नगला/पंतनगर (उत्तराखंड): ग्राम जवाहरनगर के ग्राम प्रधान मोहन पांडे ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कराया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार पारदर्शिता, सुशासन और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन और अधिक सशक्त हो रहा है।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद ग्राम प्रधान मोहन पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा प्रदेश में कराए जा रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों तथा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं से वे अत्यंत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की सक्रिय भूमिका, विकासोन्मुख सोच और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता से प्रेरित होकर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के साथ मिलकर वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के कार्यों को और गति देंगे।

इस दौरान कुंदन अधिकारी, धन सिंह कोरंगा, शंकर जोशी, डॉ. रिंकू शर्मा, प्रकाश बिष्ट, अनिल वर्मा सहित दर्जनों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला, गोपाल जोशी, सुनील रुहेला, बी.वी. मिश्रा, मयंक तिवारी, नीरज कुमार, धनुज यादव, अजय कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *