ग्राम इंदरपुर के निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. इंद्रासन सिंह की पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला उनके आवास पर पहुँचे। उन्होंने परिवारजनों और ग्रामवासियों के साथ स्व. इंद्रासन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि निवेदित की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि स्व. इंद्रासन सिंह न केवल एक साहसी स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि एक प्रगतिशील किसान भी थे। उन्होंने धान की नई प्रजाति ‘इंद्रासन’ विकसित की थी, जिसके कारण उन्हें इंद्रासन धान का जनक कहा जाता है। कृषि क्षेत्र में उनके इस अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें नई पीढ़ी तक पहुँचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उनके पुत्र ब्रह्म प्रकाश, आनंद प्रकाश, ज्ञान प्रकाश, सुभाष चंद्र, तेजप्रताप, पूर्व प्रधान शिव कुमार यादव, चन्द्र प्रकाश सिंह, सहकारिता संचालक नीरज द्विवेदी, धीरज द्विवेदी, बिरजू प्रसाद, राजेश राय, रणधीर सिंह, सत्यप्रकाश सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे।
#IndrasanSingh #FreedomFighter #RajeshShukla #Punyatithi #Tribute #Indarpur #Uttarakhand #KisanInnovator #IndrasanDhan #RashtrapatiPuraskar #Shraddhanjali #Kichha #UdhamSinghNagar #LegacyOfHeroes
