किच्छा चीनी मिल के पेराई सत्र का पारंपरिक विधि-विधान के साथ शुभारंभ

किच्छा चीनी मिल के पेराई सत्र का पारंपरिक विधि-विधान के साथ शुभारंभ

किच्छा। किच्छा चीनी मिल के नए पेराई सत्र की शुरुआत आज पूर्ण पारंपरिक विधि-विधान और शांतिपूर्ण वातावरण में की गई। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, गन्ना समिति के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह, तथा अधिशासी निदेशक ए.पी. वाजपेई ने संयुक्त रूप से मिल के कन्वेयर में गन्ना डालकर सत्र का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत मिल परिसर में आयोजित विशेष पूजा-अर्चना से हुई।

मिल का बड़े पैमाने पर रिनोवेशन पूर्ण — उत्पादन क्षमता में वृद्धि

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि किच्छा चीनी मिल क्षेत्र के हजारों किसानों की आजीविका का प्रमुख आधार है। इस वर्ष लगभग 6.5 करोड़ रुपये की लागत से मिल का व्यापक रिनोवेशन किया गया है। करीब 6 करोड़ रुपये की नई टरबाइन स्थापित की गई है, जिससे उत्पादन क्षमता और दक्षता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी सुनिश्चित होगी। पिछले वर्ष लगाए गए नए बॉयलरों के साथ मिल की मशीनरी अब पूरी तरह आधुनिकीकृत हो चुकी है, जिससे पेराई सत्र निर्बाध और व्यवस्थित तरीके से संचालित होगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पिछली पेराई में गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान सत्र समाप्त होते ही कराकर किसानों में विश्वास और संतोष का माहौल बनाया है। सरकार किसानों के हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

किसान परिवारों की आर्थिक धुरी है किच्छा चीनी मिल

दर्जा राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष गन्ना समिति मनजीत सिंह ने कहा कि किच्छा चीनी मिल केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि किसान परिवारों की आर्थिक धुरी है। नई मशीनरी और रिनोवेशन से उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ किसानों को समय पर तौल एवं भुगतान की बेहतर सुविधा मिलेगी। समिति और प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत हैं कि किसानों को हर स्तर पर अधिकतम लाभ मिल सके। आगामी समय में गन्ना किसानों के लिए कई नई योजनाएँ भी लागू की जाएँगी।

मिल प्रशासन पूरी तरह तैयार

अधिशासी निदेशक ए.पी. बाजपेई ने बताया कि इस वर्ष हुए सुधार कार्यों और नई मशीनरी की स्थापना से पेराई सत्र सुचारू रूप से चलेगा। तौल, भुगतान और ट्रॉली व्यवस्था को और बेहतर बनाया गया है। सभी विभागों की टीमें तैयार हैं ताकि सत्र बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।

विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रसायनज्ञ आशीष द्विवेदी, अरुण कुमार शुक्ला, मुख्य लेखाकार संजय कुमार पांडे, गन्ना प्रबंधक ऋषिपाल सिंह, प्रेम राज मिश्रा, मनोज कुमार यादव, उदयभान यादव, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, मयंक तिवारी, पिंकी डिमरी, संदीप अरोड़ा, मनमोहन सक्सेना, जितेंद्र गौतम, धीरज सिंह, सुरेंद्र चौधरी, सुभाष तनेजा, ठाकुर संजीव सिंह, प्रकाश पंत, मूलचंद राठौर, ठाकुर प्रताप सिंह, सुधीर शाही, श्याम सुंदर बिष्ट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मिल कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।

#किच्छा #चीनीमिल #पेराईसत्र #गन्नाकिसान #उत्तराखंडसमाचार #किच्छाखबर #सुगर्मिल #किसानहित #राजेशशुक्ला #मनजीतसिंह

Health Insurance लेने से पहले अपना Premium Check करें।
Self
Spouse
First Child
Second Child
Enter Pincode & Mobile Number
Are you porting your policy?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *