किच्छा में बसंती दुर्गा पूजा का शुभारंभ, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन

किच्छा में बसंती दुर्गा पूजा का शुभारंभ, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन

किच्छा के वार्ड नंबर 2 स्थित सुनेरा बंगाली कॉलोनी में मां बसंती दुर्गा देवी पूजा (दुर्गा पूजा) का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटकर किया। इस मौके पर पंडाल पहुंचने पर आयोजक समिति ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने संबोधन में राजेश शुक्ला ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना भारतीय संस्कृति और आस्था का अहम प्रतीक है, जो भक्तों को शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। आयोजक मंडल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल आध्यात्मिक माहौल बनाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कक्षा आठ के छात्र और बाल कलाकार आकाश ढाली को मां की सुंदर प्रतिमा निर्माण के लिए सम्मानित कर पुरस्कृत भी किया।

कार्यक्रम में ठाकुर संजीव सिंह, संजीव खन्ना, विशाल गुप्ता, नितिन वाल्मीकि, हीरा सरकार, मनिंदर ढाली, विपिन जोशी, तारक सरकार, सपन मजूमदार, महादेव, कल्याणी सरकार, मीना विश्वास, दयाल विश्वास, कालीपद वैरागी, संतोष मंडल, सचिन बाल्मीकि, बिज्जू सिंधी, कमलेश दुबे, विशाल मेहरा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *