किच्छा/दोपहरिया: निशुल्क नेत्र शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

किच्छा/दोपहरिया: निशुल्क नेत्र शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

किच्छा के ग्राम दोपहरिया में ज्योति नेत्रालय, हल्द्वानी द्वारा फूलदाई जनकल्याण समिति के सहयोग से आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया के साथ फीता काटकर किया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्राम प्रधान अमन कश्यप एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित कोली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का अंगवस्त्र ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।
अपने संबोधन में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नेत्र स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आंखें मानव जीवन का अत्यंत अहम अंग हैं और समय पर जांच व उपचार बेहद जरूरी है। ऐसे निशुल्क शिविर न केवल लोगों को उपचार की सुविधा देते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से लोगों को घर के पास ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिल जाती हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने ज्योति नेत्रालय एवं फूलदाई जनकल्याण समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित करने की आवश्यकता जताई।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सचि द्विवेदी द्वारा ग्रामीणों की आंखों की जांच कर आवश्यक दवाइयां, चश्मे एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया।
इस दौरान डॉ. विभोर, डॉ. प्रियांशु तिवारी, आकाश गंगवार, हर्षित दुबे, दिनेश मेहरा, रामप्रसाद कश्यप, बलवंत कश्यप, नितिन बाल्मीकि, सूरज कोली, कृष्णा कोली, सुरेश सागर, कीर्ति देवी, ममता सागर, राजाराम गंगवार, कांता प्रसाद, शुभम सागर, ध्रुव कोली, भानु कश्यप, सूरज पाल कश्यप, राघव कश्यप, चीकू कश्यप, हरिओम चंद्रा, अमित ठाकुर, टीकाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *