किच्छा। किच्छा क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष पद पर कुमारी किरण राठौर एवं उपाध्यक्ष पद पर कमल ठठोला निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इस चुनाव परिणाम के साथ भारतीय जनता पार्टी ने सहकारिता क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ का प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को करारी मात दी है।
गौरतलब है कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शुरुआत से ही सहकारिता चुनाव की कमान संभाल रखी थी। उनके नेतृत्व और रणनीतिक योजना के चलते किच्छा क्षेत्र की दक्षिणी किच्छा, नारायणपुर, शांतिपुरी, बरा और बगवाड़ा किसान सेवा सहकारी समितियों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार सफलता हासिल की। इन समितियों में भाजपा समर्थित चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ-साथ अधिकांश डेलीगेट और डायरेक्टर भी निर्वाचित हुए।
बताया जा रहा है कि किच्छा क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और डेलीगेटों का निर्विरोध चुना जाना 19 मई को ही लगभग तय हो गया था, जब 13 में से 11 निदेशक भाजपा समर्थित निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। निदेशक पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में कुमारी किरण राठौर, कमल ठठोला, राकेश ठाकुर, मनोज गंगवार, मनप्रीत कौर, भावना जोशी, प्रीति द्विवेदी, सोमवती, तौफीक अहमद, मनमोहन सक्सेना और नंदलाल गौतम शामिल रहे। वहीं कमलेंद्र सेमवाल को शासन की ओर से 14वें निदेशक के रूप में मनोनीत किया गया।
आज संपन्न हुए चुनाव में भाजपा की मजबूत रणनीति के कारण कांग्रेस नामांकन दाखिल करने की स्थिति में भी नहीं पहुंच सकी। कांग्रेस के पास 14 में से केवल दो निदेशक थे और वह नामांकन के लिए आवश्यक प्रत्याशी, प्रस्तावक और अनुमोदक तक जुटाने में असफल रही।
चुनाव परिणाम के अनुसार कुमारी किरण राठौर अध्यक्ष, कमल ठठोला उपाध्यक्ष तथा मनोज गंगवार, मनप्रीत कौर, भावना जोशी, प्रीति द्विवेदी, सोमवती, तौफीक अहमद, मनमोहन सक्सेना, राकेश ठाकुर और नंदलाल गौतम निदेशक निर्वाचित हुए। वहीं कमलेंद्र सेमवाल शासन के प्रतिनिधि निदेशक के रूप में मनोनीत किए गए।
जिला सहकारी बैंक के लिए बिरजू प्रसाद, मूलचंद राठौर, आशीष शुक्ला और जसप्रीत कौर को निर्विरोध डेलीगेट चुना गया। तराई विकास संघ हेतु शिवांगी गंगवार, लालता प्रसाद, राकेश ठाकुर और संदीप अरोड़ा को निर्विरोध डेलीगेट बनाया गया। यूसीएफ के लिए मनप्रीत कौर, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार हल्द्वानी के लिए प्रतीक पंत एवं भावना जोशी तथा केंद्रीय उपभोक्ता भंडार रुद्रपुर के लिए नंदलाल, प्रीति द्विवेदी और पुरन गंगवार को निर्विरोध डेलीगेट निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोरया, संदीप अरोड़ा, जितेंद्र गौतम, नितिन वाल्मीकि, चंदन जायसवाल, भूपाल सिंह रावत, प्रकाश पंत, धनुज यादव, किशन गोयल, लक्ष्मण दास खुगर, इंद्र मेहता, मुन्ना रावत, बबलू जोशी, टीकम सिंह कोरंगा, नंदलाल यादव, कुलदीप बग्गा, कविता मान, करुणा तिवारी, सुनीता गंगवार, सुखजीत सिंह सुक्खा, खेमकरण कश्यप, जमुना प्रसाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
