किच्छा: शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और बलिदान दिवस कार्यक्रम

किच्छा: शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और बलिदान दिवस कार्यक्रम

किच्छा के आवास विकास स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में आज शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर महान क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और उनका विधिवत अनावरण किया।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रस्ताव और क्षेत्रीय जनता की मांग पर नगर पालिका द्वारा इस पार्क में इन महान शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला भी उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव केवल नाम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और साहस के प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे देशहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि इस पार्क में शहीदों की प्रतिमाओं की स्थापना क्षेत्रीय जनता की भावनाओं का सम्मान है और यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। सभी को देश की एकता, अखंडता और गौरव बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला ने कहा कि यह पार्क अब देशभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बनेगा, जहां लोग आकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थित लोगों में गोल्डी गोराया, मनमोहन सक्सेना, महेंद्र पाल, संदीप अरोरा, राजा सुखीजा, मुकेश कोली, प्रकाश पंत, नितिन वाल्मीकि, कुलदीप बग्गा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *