किच्छा। नगर पंचायत लालपुर में उत्तराखंड सरकार द्वारा शिव प्रकाश तिवारी, अमनदीप कौर और जग्गू सिंह को सभासद नामित किए जाने पर आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने तीनों नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और समर्पण से लालपुर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजक मंडल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री धीरज सिंह के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपने संबोधन में राजेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संगठन के समर्पित, कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के साथ उन्हें जनसेवा का अवसर भी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि शिव प्रकाश तिवारी, अमनदीप कौर और जग्गू सिंह को सभासद नामित किया जाना कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि तीनों नामित सभासद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर पंचायत लालपुर की समस्याओं के समाधान, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार अंत्योदय की भावना के साथ प्रदेशभर में विकास कार्यों को गति दे रही है। सरकार पारदर्शी, संवेदनशील और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में लगातार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर राज गगनेजा, बंटी खुराना, धीरज सिंह, हरविंदर चुघ, नरेंद्र ठुकराल, मीना गोसाई, लखविंदर सिंह, रोहित कुमार कश्यप, मनोज कुमार, मिथिलेश राय, अनुज शर्मा, राधेश्याम मिश्रा, प्रेम शंकर गंगवार, अंबिका पांडे, रवि सिंह, ममता देवी, वंदना चौहान, सीमा सिंह, दीक्षा, गोविंद सिंह बिष्ट, हरदयाल सिंह, पान सिंह बिष्ट, प्रमोद सिंह, गौरी शंकर, रवीना गंगवार, पूजा राठी, सीमा रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Posted inKichha News