किच्छा, 7 मई: पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा बीती रात सफलतापूर्वक किए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे देश को गौरव से भर दिया। इस साहसी अभियान पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने साबित कर दिया कि भारत अब चुप नहीं रहेगा। हमारी बेटियों के सिंदूर पर आंच लाने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता और सम्मान का प्रतीक है। सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया। यह हमारे वीर जवानों की बहादुरी और पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व का परिणाम है। 56 इंच का सीना अब नारा नहीं, बल्कि भारत की नई नीति है—आतंकवाद का जवाब उसी की भाषा में दिया जाएगा।”
राजेश शुक्ला ने दीन दयाल उपाध्याय चौक पर ऑपरेशन की सफलता का जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की और कहा, “हम सब एकजुट हैं, पूरा भारत एक है। मातृभूमि की रक्षा के लिए हमारी सेना और नेतृत्व किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। आतंकवाद के खिलाफ यह लड़ाई अंतिम विजय तक चलेगी।”
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, निर्वर्तमान सभासद संदीप अरोड़ा, सुरेंद्र चौधरी, संजीव खन्ना, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, विवेक राय, कविता मान, प्रकाश पंत, चंदन जायसवाल, नितिन वाल्मीकि, ओम तनेजा, प्रकाश अरोड़ा, शैली फुटेला, धनीराम, नितिन फुटेला, श्याम सुंदर बिष्ट, महेंद्र पाल, देवेंद्र शर्मा, मलकीत सिंह, मुकेश कोली, राकेश गुप्ता, राकेश कश्यप, रामावतार अग्रवाल, रमन कोली, मिथुन मंडल, केतन कालरा, विशाल गुप्ता, राजकुमार कालरा, विक्की अरोड़ा, टीकम सिंह कोरंगा, हीरा सरकार, जितेंद्र गुप्ता, अमरनाथ कश्यप, सुनीता गंगवार, मीना शर्मा, प्रहलाद खुराना, शरीफ मलिक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।