किच्छा, 12 मई 2025 — भारतीय जनता पार्टी किच्छा ग्रामीण मंडल ने कल शाम लालपुर में एक शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए “मिशन सिंदूर” की सफलता और भारतीय सेना की बहादुरी को सम्मानित करने के लिए निकाली गई थी। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के त्वरित और साहसिक फैसलों के प्रति आभार जताने के लिए इस आयोजन को अंजाम दिया गया।
तिरंगा यात्रा लालपुर से शुरू होकर विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए मुख्य बाजार में समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय लोग, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग उत्साह के साथ शामिल हुए। तिरंगे झंडे थामे और देशभक्ति के नारों के साथ पूरा इलाका देशप्रेम के रंग में रंगा दिखाई दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला कायराना हरकत था, लेकिन भारतीय सेना ने ‘मिशन सिंदूर’ के जरिए जिस तरह इसका करारा जवाब दिया, वह पूरे देश को गर्व से भर देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना को दी गई खुली छूट न केवल आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम है, बल्कि भविष्य के लिए एक मजबूत संदेश भी है कि भारत अब किसी भी हमले का जवाब अपने तरीके से देना जानता है।
मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल सेना के सम्मान के लिए है, बल्कि उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम भी है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, महामंत्री विजेंद्र यादव, जितेंद्र गौतम, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, अमित मदान, सुशील यादव, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, हिमांशु शुक्ला, सैयद इफ्तार मियां, रविकांत वर्मा, ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा, जोगिंदर सिंह जिंदू, पूर्व महामंत्री बलजीत सिंह गाबा, व्यापार मंडल अध्यक्ष बिट्टू हुड़िया, अंकित पाठक, परमजीत सिंह पम्मा, शेर सिंह, चरणजीत सिंह, इश्तियाक अहमद, नीरज खुग्गर, महेंद्र सिंह, राणा राघवेंद्र प्रताप शाही, रामकिशन कोली, मनीष पांडे, धर्मेंद्र तिवारी, राज गगनेजा, नरेंद्र ठकराल, रवीना गंगवार, राम सिंह बिष्ट, सभी बूथ अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।