पंतनगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत, किच्छा के विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जताया आभार

पंतनगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत, किच्छा के विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जताया आभार

पंतनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक Rajesh Shukla ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं। अब इन घोषणाओं को वित्तीय स्वीकृति मिलना किच्छा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।


उन्होंने जानकारी दी कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक शेष 8.5 किलोमीटर मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण हेतु 19 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।


इसी क्रम में Govind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology के अंबेडकर पार्क में B. R. Ambedkar की आदमकद प्रतिमा स्थापना और पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए Kumaon Mandal Vikas Nigam को 45.88 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।


वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन की विभीषिका से जुड़े सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।


पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और ये योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में क्षेत्र लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इन महत्वपूर्ण विकास योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *