भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को सर्वसम्मति से पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनसे मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Explore More Topics
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में तेज़ी से विकास कार्य हो रहे हैं। जनहितकारी नीतियों और मजबूत प्रशासनिक दृष्टिकोण से जनता का सरकार पर विश्वास और गहरा हुआ है। संगठन और सरकार के बेहतरीन तालमेल के चलते भाजपा ने हाल ही में नगर निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
#MahendraBhatt #BJPUttarakhand #RajeshShukla #BJPNews #UttarakhandPolitics #PushkarSinghDhami #ViksitBharat #BJPAchievements #BJPVictory #PanchayatElections #BharatiyaJanataParty
