पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने संयुक्त रूप से किया अंबेडकर पार्क का उद्घाटन

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने संयुक्त रूप से किया अंबेडकर पार्क का उद्घाटन

रुद्रपुर। विकासखंड रुद्रपुर के अंतर्गत ग्राम लोहरी गंगापुर में विकासखंड द्वारा निर्मित संविधान निर्माता B. R. Ambedkar के नाम पर बने अंबेडकर पार्क का लोकार्पण तथा बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण पूर्व विधायक Rajesh Shukla ने ब्लॉक प्रमुख Reena Gautam के साथ संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र गौतम, अमरनाथ गौतम और संजय कुमार सहित ग्रामवासियों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।


सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रदान की, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार और सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान ने समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ किया और वंचित तथा कमजोर वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को विकसित कर “पंच तीर्थ” के रूप में स्थापित किया है, जिससे उनके विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है।
राजेश शुक्ला ने बताया कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी, जिसके लिए 54 लाख रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है और जल्द ही वहां प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम के निर्वाचित होने के बाद आयोजित स्वागत समारोह में ग्रामवासियों ने लोहरी गंगापुर में अंबेडकर पार्क के निर्माण और बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की थी। इसी क्रम में विकासखंड रुद्रपुर द्वारा पार्क का निर्माण कराया गया तथा उनके व्यक्तिगत सहयोग से बाबा साहब की भव्य प्रतिमा स्थापित कराई गई।
ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। यह पार्क और प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों से प्रेरित करेगी और समाज में समानता का संदेश देगी।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गंगापुर रेखा देवी, कोठा दीपिका देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमारी नेहा, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी, मंडल महामंत्री जितेंद्र गौतम, विजेंद्र यादव, अमरनाथ, अश्वनी सिंह, सुदेश प्रताप सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा, शिवकुमार यादव, नारायण पाठक, प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, दीप नारायण यादव, गोमती प्रसाद, सूरज कुमार, संजय कुमार, मनीराम, अजय, गौतम कुमार, प्रेम सिंह, अनुराग, सुधीर शाही, गायत्री देवी, पुष्पा देवी, राजमती, कमला, गीता, सुभावती, माया, आरती, प्रियंका, रीटा, नंदिनी, अनुराधा, ओजस, नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *