किच्छा के रुद्रपुर तिराहे पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक महिला का हाथ कट गया और आंखों में गहरी चोटें आईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
Explore More Topics
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने डंपर चालक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने सर्विस लेन पर खड़े अवैध वाहनों और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर नाराज़गी जताई है। लोगों ने तिराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
