थाना कोतवाली किच्छा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, दो बच्चों और सास के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी विजेंद्र पुत्र केहर सिंह, निवासी बंडिया, भट्टा, किच्छा ने बताया कि उनकी सास कल्पना, पत्नी नन्हीं (22 वर्ष) कद 5 फीट, रंग हल्का सांवला, सफेद छींट का सूट-साड़ी, काले सैंडल, और दो बेटे प्रेम (5 वर्ष) उम्र 5 वर्ष, रंग हल्का सांवला व सोनू (9 माह) उम्र 9 माह, रंग हल्का सांवला 8 जून 2025 को बरेली के ग्राम चुनुवा जाने के लिए निकले थे, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे।
Explore More Topics

विजेंद्र ने पुलिस से अनुरोध किया है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कर पत्नी और बच्चों का पता लगाया जाए।
थाना प्रभारी कोतवाली किच्छा ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि लापता व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी हो तो नजदीकी थाने में संपर्क करें।
