किच्छा के आवास विकास क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौरंग महापात्रा के साथ एक चौंकाने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। बीते दिन एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताकर उनके चिकित्सालय में जबरन प्रवेश किया और लगभग दो घंटे तक उन्हें ‘होम अरेस्ट’ करने का प्रयास किया।
#KichhaNews #FakeCBIOfficer #DoctorGaurangMahapatra
Explore More Topics
घटना को गंभीर और चिंताजनक बताते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पुलिस प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल आम नागरिकों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं, बल्कि समाज में डर और असुरक्षा का वातावरण भी पैदा करती हैं।
#PoliceActionDemand #LawAndOrder #KichhaIncident
पूर्व विधायक ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी एवं पूरे मामले का पर्दाफाश करने की मांग की।
#RajeshShuklaStatement #CBIImposter #KichhaNews
इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, निवर्तमान सभासद संदीप अरोरा, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, अध्यक्ष मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, वरिष्ठ किसान शेर सिंह विर्क सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#BJPLeaders #KichhaPolitics #TeamRajeshShukla
