पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा में श्री गणेश महोत्सव का किया शुभारंभ

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा में श्री गणेश महोत्सव का किया शुभारंभ

किच्छा के वार्ड 16, विकास कॉलोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं की पूजा कर उत्सव की शुरुआत की और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे, और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। आयोजन समिति ने 10 दिनों तक चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजन संध्या और गणेश प्रतिमा स्थापना की योजना बनाई है। पूर्व विधायक को भगवान गणेश की तस्वीर और अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

शुक्ला ने कहा, “ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मकता लाते हैं और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं।” कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष मूलचंद राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बग्गा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोड़ा, कांग्रेस पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, ठाकुर संजीव सिंह, कमलेश राठौर, विशाल गुप्ता, केतन कालरा, सभासद सतीश गुप्ता, इंद्र गंगवार, विशाल चौहान, ब्रह्मानंद पुरोहित, कमलेश दुबे, पूरन भट, दिलीप जीना, राजकुमार राठौर सहित कई वार्डवासी मौजूद रहे।

Health Insurance लेने से पहले अपना Premium Check करें।
Self
Spouse
First Child
Second Child
Enter Pincode & Mobile Number
Are you porting your policy?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *