कनकपुर इंटर कॉलेज का नाम हुआ शहीद देव बहादुर थापा के नाम पर

कनकपुर इंटर कॉलेज का नाम हुआ शहीद देव बहादुर थापा के नाम पर

किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वपूर्ण घोषणा को आज साकार रूप मिल गया। कनकपुर राजकीय इंटर कॉलेज का नाम अब शहीद देव बहादुर थापा राजकीय इंटर कॉलेज हो गया है।
#KichhaNews #ShaheedDevBahadurThapa #CMDhami #Uttarakhand

इस अवसर पर पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा—“शहीद देव बहादुर थापा ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। धामी सरकार ने उनकी शहादत को सम्मान देते हुए तीन बड़ी घोषणाएँ की थीं—परिवार को आर्थिक सहयोग, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और इंटर कॉलेज का नामकरण। इनमें से दो पहले ही पूरी हो चुकी थीं और आज तीसरी भी पूरी हो गई। यह गर्व और सम्मान की बात है।”
#ShaheedKoShradhanjali #Balidan #CMAnnouncement #KichhaUpdates

श्री शुक्ला ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने शहीद परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है। उन्होंने कहा कि शहीदों के योगदान और बलिदान को समाज और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
#RajeshShuklaSpeech #CMDhami #ShaheedParivar #RespectForMartyrs

Health Insurance लेने से पहले अपना Premium Check करें।
Self
Spouse
First Child
Second Child
Enter Pincode & Mobile Number
Are you porting your policy?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *