किच्छा। आगामी छठ महापर्व को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आनंदपुर, राघवनगर, इंदरपुर, कनकपुर, प्रतापपुर, प्रतापपुर कॉलोनी सहित दर्जनों छठ पूजा स्थलों (छठ घाटों) का भ्रमण किया। उन्होंने छठ पूजा समितियों से मुलाकात कर सफाई, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
Explore More Topics
पूर्व विधायक ने नगर एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पर्व से पूर्व सभी घाटों की सफाई, प्रकाश और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उधमसिंहनगर जिले में 27 अक्टूबर को छठ महापर्व पर घोषित सार्वजनिक अवकाश के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख पति जितेंद्र गौतम, अखिलेश यादव, धीरज द्विवेदी, शिवकुमार यादव, नीरज द्विवेदी, ज्ञान तिवारी, अमित मदान, धीरेंद्र शाही, कृष्णकान्हा तिवारी, परमेश्वर राजभर, रामपाल यादव, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, जितेंद्र पांडे, सावित्री देवी, बृजेश यादव, विपिन मिश्रा, अमरनाथ, विनोद सहित समस्त पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
