पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्रती माताओं से लिया आशीर्वाद

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्रती माताओं से लिया आशीर्वाद

किच्छा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम के साथ क्षेत्र के ग्राम नजीबाबाद धोराडाम, रामनगर, भमरोला, फूलसूंगी, फुलसूंगा, गंगापुर सहित विभिन्न छठ पूजा घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने व्रती माताओं एवं बहनों से आशीर्वाद लिया और सभी को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राजेश शुक्ला ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रतीक है, जो प्रकृति, सूर्य उपासना और आस्था के प्रति समर्पण का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि व्रती माताओं का संयम, निष्ठा और तप हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। यह पर्व हमें जीवन में पवित्रता, अनुशासन और श्रद्धा का महत्व सिखाता है और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है।

आज क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर व्रती माताओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर पार्षद पवन राना, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित सिंह, ग्राम प्रधान जीयाउल रहमान, राहुल कुमार, अजय साहनी, सुनील कुमार, मनोज ठाकुर, अविनाश चौधरी, मनोज कुमार, प्रियंका कुमारी, संजय पांडे, ऋषिकेश सिंह, प्रताप सिंह, मनीष पांडे, रामू चतुर्वेदी, पंकज पांडे समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।


Health Insurance लेने से पहले अपना Premium Check करें।
Self
Spouse
First Child
Second Child
Enter Pincode & Mobile Number
Are you porting your policy?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *