किच्छा। तराई के संस्थापक, महान freedom fighter और जनसेवा की मिसाल स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी की 110वीं जयंती पर ग्राम नजीमाबाद गुरुद्वारा सिंह सभा (जीरो बंधा) में आज विविध सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।


सुखमणि साहिब पाठ और लंगर
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब में सुखमणि साहिब के पावन पाठ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर उनकी पुण्य स्मृति को नमन किया। पाठ उपरांत संगत को लंगर का प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें महिलाओं, पुरुषों, युवा और बच्चों की भारी सहभागिता रही।

निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर
गुरुद्वारा परिसर में कात्यायनी अस्पताल रुद्रपुर के सहयोग से विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, चैरिटेबल ब्लड बैंक रुद्रपुर के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
दोनों शिविरों का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र रोग, महिला स्वास्थ्य तथा सामान्य जांच सहित अनेक सेवाएँ प्रदान की गईं, जिनका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।
वहीं रक्तदान शिविर में 42 युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जनसेवा की मिसाल प्रस्तुत की।
ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने कहा कि पंडित राम सुमेर शुक्ल जी का तराई बसावट में किया गया त्याग और दूरदर्शिता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। यह शिविर उनकी समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि तराई के विकास की मजबूत नींव पंडित राम सुमेर शुक्ल जी ने ही रखी थी। आज तराई का सुरक्षित और विकसित स्वरूप उनके अथक परिश्रम का परिणाम है।
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, गोल्डी गोरैया, बंटी खुराना, हरविंदर सिंह चुग, श्रेयांश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ग्राम प्रधान राहुल कुमार, सावन सिंह, शेर सिंह, अजय साहनी, बलविंदर सिंह, मनमोहन सक्सेना, धर्मराज जायसवाल, संदीप अरोड़ा, अजय सिंह, तेजविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, निशान सिंह, कुलविंदर सिंह, गोविंद सिंह, सवन सिंह, राम सिंह, छिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, मोहन सिंह, बलवीर सिंह, बॉबी सिंह, करणवीर सिंह, मनजीत सिंह, धीरज सिंह, दीपक मिश्रा, रजनीश कुमार, सरोज चौहान, गुरुमुख सिंह, महेंद्र सिंह, नितिन वाल्मीकि, विनोद कोली, सचिन सिंह, नारायण सिंह सहित गुरुद्वारा प्रबंधन समिति, कात्यायनी अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, समाजसेवी, महिला मंडल, युवा संगठन एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#किच्छा #तराई #PanditRamSumerShukla #110वींजयंती #FreedomFighter #जनसेवा #गुरुद्वारा #SukhmaniSahib #लंगर #नजीमाबाद #ZeroBandha #सामाजिककार्यक्रम #धार्मिककार्यक्रम #स्वास्थ्यशिविर #रक्तदानशिविर #कात्यायनीअस्पताल #रुद्रपुर #ब्लॉकप्रमुख #ReenaGautam #पूर्वविधायक #RajeshShukla #SocietyService #BloodDonation #HealthCamp #CommunityService #ग्रामसभा #निःशुल्कसेवा #Shraddha #TaraiFounder #जननायक #GurudwaraSahib #Sewa #LangarSeva #Shraddhalu #YouthParticipation #WomenPower #SocialWelfare #जनकल्याण #तराईविकास #PublicAwareness #SocialUnity #HumanityFirst #CommunitySupport #KichhaNews #Uttarakhand #Udhamsinghnagar #RespectAndTribute #InspirationalLeader #SocialContribution #TaraiCulture #GuruKaLangar
