रामनगर बालिका विद्यालय का इंटर कॉलेज में उच्चीकरण— क्षेत्र में खुशी की लहर, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का हुआ सम्मान

रामनगर बालिका विद्यालय का इंटर कॉलेज में उच्चीकरण— क्षेत्र में खुशी की लहर, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का हुआ सम्मान

किच्छा। ग्राम रामनगर स्थित स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को इंटर कॉलेज में उच्चीकृत किए जाने के लिए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा दिए गए प्रस्ताव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी घोषणा में शामिल कर लिया है। इस निर्णय से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

बीते दिन रुद्रपुर में स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति समारोह में मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इंटर कॉलेज के शीघ्र निर्माण की सहमति प्रदान की। इसी खुशी में आज विद्यालय परिवार और हाई स्कूल की छात्राओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को विद्यालय परिसर में आमंत्रित कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा ग्राम रामनगर की बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के उच्चीकरण की घोषणा करना एक ऐतिहासिक कदम है। इंटर कॉलेज बनने से सीमावर्ती क्षेत्रों की बेटियों को उच्च शिक्षा अपने ही गांव में उपलब्ध होगी। यह निर्णय स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी के शिक्षा-समर्पण को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया।

विद्यालय परिवार ने पूर्व विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इंटर कॉलेज बनने से क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और बालिकाओं के लिए बड़े स्तर पर नए अवसर खुलेंगे।

कार्यक्रम में छात्राओं और विद्यालय परिवार ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और स्वनिर्मित गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य गरिमा पांडे, आरती पांडे, रामू चतुर्वेदी, संदीप कुशवाहा, मयंक तिवारी, वीरेंद्र सिंह, रविकांत वर्मा, सतीश गुप्ता, घनश्याम पांडे, निमिषा, पूनम, सोनम बी., अरीशा, करीना, अंशिका, अंतरा, प्रतिभा, प्रियांशी, आलिया, प्रतिज्ञा, खुशी, तमन्ना सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

#Kichha #RamNagar #UttarakhandNews #RajeshShukla #PushkarSinghDhami #InterCollege #GirlsEducation #Rudrapur #PanditRamSumerShukla #EducationDevelopment #UpliftmentInEducation #UttarakhandUpdates

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *